15 Nov 2020

4. deligence of wind

मैं गीता तू कुरआन 
महफिल भरा समान 

तुम शाहिल किनारों के नाम
मै गीत गजल दर्द अभी राम
गीत गजल तरनम हज़ार
तुम साख सुर्ख सजावात बनी बेमिसाल
तुम खुली मॉडलिंग किताब

में गीत पावन सुभा के नाम
तुम निशा के रुकने का अंजाम

तुम नप जाती है अंगो के अंगिकार  से
में मर जाऊं सपनों के स्वीकार से
तुम अधरो पे समाती नहीं
में पलके मुडकर भी भूलाता नहीं
तुम रागिनी हो चमेली के फुलोंसी

मै तेरे सजदे पे सर झुकाता हूं
तुम नयनों से बिस्तर सजाती हो
मैं सपनों सा ओझल हो जाता हूं
तुम सिमटती हो बाहों में
मै यही तकिए से तुझमें खो जाता हूं
तुम खयालों की दरिया बहाती हो
मै बुदो सा उड़ जाता हूं   

तुम गजलों के बहर सी इठलाती हो
मै तुकबंदी की गीता बनाता हूं
तुम मद्धम मधम गीतों में साज सजाती  हो
में हौसले सा गूंज जाता हूं
 तुम सुभा के लाली सी इठलाती हो
 मैं किरणों में धूमिल हो जाता हूं
 तुम घटाओं की लहरों में हवा सी टकराती हो
  मैं चांद की चांदनी में घूलकर घाटों को चूम जाता हूं
 तुम जो लहरा के पानी में उतरती हो
 मै मछलियों सा फिसल जाता हूं
तुम जो गलियों के चक्कर लगाती हो
मै खिड़की  से देखकर शर्माता हूं

तुम बंदिशे जब भी लगाती हो
मै आशियाना भूल जाता हूं

तुम बहती हुई ग़ज़लों के कलाम सी
तुम हो बहर तुम गीत गजाल अशमानसी

शाए कि चाव में,पायलों वाले पाव में
बहती बायार सी, 
तुम हो हवाओं के नाम

मलिन छूंध शहमा सा रहमान
तुम घरानों के ग़ज़लों में पीरोई जाती हो 
मैं तबले का स्याही मैदान सा
शामो का सजाने वाली
मै एक परिंदा नादान सा

28 Sept 2020

5. poetry aur chay

Ye shaahar lucknow hai 
 Mere mej par rakhi ek kitab hai 
Kitaab ke theek paas Chay ka ek gilash hai 

Jo ish shagar ki madhoshi aur mere Bekhayaali ka bas ek samaan hai 
 Ya yun kaho naye shahar ka ye bhi mera ek intezaam hai 


 Baitha hun yun be akli se jaise naa koi hisaab hai 
 Dafn hain inhi kitabon me kai khwaab jaise mere vajood pe hi swaal hai..

 Sochta hun ki so jaaun be fikr sunade koi daastan kahe mat man inki ye toh bs ek kwaab bekhayaal hai 

 Ye jimmewariyon ka bojh mujpe bdhta ja rha hai
 halka hun mei inme dabta ja rha hu. 
 
Ye baaten smjha sako toh bta do mujhe,
mei kah sakun yeh toh kuch bhi nahi sbkuch toh bs ek ittefaak hai.

 Iss shahar naam lucknow kun hain jab naahi koi nawaab hai. 
 Dosti aur dushmani ka yahi toh ek jvaab hai 
 Tab bhi ek chaay thi ab bhi ek chaay hai 


Ye rakhi jo kitaab hai usme bhi chaay ka zikr beshumaar hai 
 Kitaab me samandar yaa chaay hi kitaab hai

 Sahar toh lucknow hai kun nahin koi nawaaab hai.

25 Sept 2020

6. bezaan

मैं तेरे सामने हूं मगर मेरे खयाल तेरे रूबरू होने में कुछ वक्त हैं दिल दिमाग याद करता है पर इसका भी गुरूर कन्हा कम है

11 Sept 2020

7. enlightend me

गजब तेरी आलोचना 
अजब तेरा वृत्तांत है
 तुम सुण्य हो ब्रह्माण्ड सा
तेरी दृष्टि मुझमें या में ही तेरा अनंत हूं
अधर के डाली में बसा मै ही कोई बिल्क्षण अंश हूं
तू एक दृष्टि है में ही क्षुब्दांश हूं
तू एक शास्त्र में तेरा सिद्धांत हूं
तू एक देश है में ही तेरा अक्षांश हूं
तुम योगी बनाओ मै हि तेरे तप का समान हूं
तुम  शहस्ट्र  हो मैं ही तेरा रक्त् का संचार हूं
तुम प्रशफुटन ज्वार सा में तेरा चांद का अंजाम हूं
तुम गायन गीत हो  मैं मौन निशब्द सा उपन्यास हूं

8. एक सवाल सिस्टम से

क्यूं ना बादलों को पकड़ा जाए,

आसमानों में बाधा जाए,
हवाओं को मोड़ा जाए  ,
सवाल बेख्याल हो कर किया जाए
,
आज एक सवाल उनसे कम ना पूछा जाए,
चलिए एक घूंट गम का यूंही लिया जाए

जो हमारी सांसों के जबरदस्ती मालिकान हैं,
हावाओं के मुख मोड़ने वाले खुदी में ताजदार है
चलिए आइना ही बना जाए,
जिनके हम और तुम बिन कहे कर्जदार हैं
मुश्किल है पर ,
क्यूं ना आज सिस्टम से ही सवाल पूछा जाए

इस ख़ामोशी को तोड से ऐसी एक आवाज़ लाई जाए

चट्टानों से ही सही कुछ 

बात बोली जाए
बात हमेशा पते कि हो ऐसा क्यूं

कुछ सवाल के पेट के लिए ही पूछा जाए

इन्हें  मक्कारी या फिर बेईमानी  हि समझा जाए

सवाल डरकर ही सही मसनदे आका से क्यूं ना किया जाए


आसान नहीं था खुद को भी तो समझाना
 न्याय नहीं था चट्टानों से बातें करना


आसान नहीं था भावनाओं का समेटा जाना
हुज़ूर से आगे निकला जाए
हुकूमत का हुक्म ना माना जाएं

तो क्या मुझे बर्बाद कर दिया जाएगा
मेरे आशियाने को तबाह कर दिया जाएगा
तो क्या मुझे गैर मजहबी मांन लिया जाएगा
तो  क्या मुझे दरकिनार कर दिया जाएगा
तो क्या मेरे सवालों को मेरे साथ नाजायज कह दिया जाएगा

9. bandish

अंधेरों के अधेड़ बुन में मैं ना जाने 
क्यूं उलझा हुआ पाता हूं खुद को,
 तेरे वजुहाद की कभी कद्र करता हूं 
 कभी इस जमाने का कैद परिंदा बन जाता हू